30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन शहरों का ट्रैफिक बहुत धीमा, टॉप-10 की लिस्ट देख आप भी कहेंगे- जयपुर, उदयपुर, दिल्ली और मुंबई तो बहुत बढ़िया

Traffic Report from Google Map: लोगों का कहना है कि आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक बहुत बड़ी समस्या है। लोग कई घंटों तक सड़क पर रेगते रहते है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में सबसे धीमे ट्रैफिक के मामले में दिल्ली और मुंबई दोनों ही नहीं है।

2 min read
Google source verification
Traffic Report

Traffic Report

Traffic Report from Google Map: आज के समय में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत के कई शहरों में सुबह और शाम के समय में लोगों को इस परेशानी से जुझना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक बहुत बड़ी समस्या है। लोग कई घंटों तक सड़क पर रेगते रहते है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में सबसे धीमे ट्रैफिक के मामले में दिल्ली और मुंबई दोनों ही नहीं है। अमरीका स्थित एक नॉन-प्रॉफिट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट में जारी हुई है। ट्रैफिक स्पीड के मामले में दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में कोलकाता, भिवंडी और आरा शामिल हैं। आइए जानते है इस लिस्ट में कौन कौन से देश के शहर शामिल है।

152 देशों के 1200 शहरों में किया गया सर्व

ट्रैफिक की गति पर अमरीका की एक गैर-सरकारी संगठन ने रिपोर्ट जारी की है। ट्रैफिक स्पीड इंडेक्स में कोलकाता, महाराष्ट्र के भिवंडी और बिहार के आरा को दुनिया के 10 सबसे धीमे शहरों में शामिल किया गया है। यह अध्ययन राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो (NBER) द्वारा किया गया था जिसमें 152 देशों के 1200 शहरों को शामिल किया गया था।

अमरीका के फ्लिंट में सबसे ज्यादा ट्रैफिक
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के फ्लिंट (Flint) शहर में वाहनों की गति सबसे ज्यादा और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे कम है। वहीं, बोगोटा (कोलंबिया) को सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर बताया है। इस रिपोर्ट में सबसे कम गति वाले 10 शहरों में 9 बांग्लादेश, भारत और नाइजीरिया में हैं।


मुंबई को 13वां स्थान
रिपोर्ट में भिवंडी 5वें स्थान पर, कोलकाता छठे स्थान पर और आरा सातवें पायदान पर है। इसके अलावा बिहार शरीफ का 11वां नंबर है। मुंबई को 13वां, आइजोल को 18वां स्थान, बेंगलुरु को 19वां स्थान और शिलांग को 20वां स्थान मिला।

यह भी पढ़ें- Newsclick से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों उर्मिलेश, गुहा, अभिसार पर पुलिस का शिकंजा कसा, पोर्टल के दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी

भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलुरु का 8वां स्थान
दुनिया के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले शहरों में बेंगलुरु को 8वां स्थान मिला। इस लिस्ट में मुंबई (13वां) और दिल्ली (20वां) का नंबर आता है। शोधकर्ताओं ने इस स्टडी के लिए 12 जून से 5 नवंबर, 2019 बीच के गूगल मैप के आंकड़ों का प्रयोग किया है।

Story Loader