scriptHaryana Vidhansabha: कौन हैं दादरी के नए BJP MLA सुनील सांगवान जिनपर Ram Rahim पर कृपा बरसाने के लग रहे हैं आरोप | Who is Haryana dadri BJPs new MLA Sunil Sangwan who is accused of showering favours on rape convicted Gurmeet Ram Rahim | Patrika News
राष्ट्रीय

Haryana Vidhansabha: कौन हैं दादरी के नए BJP MLA सुनील सांगवान जिनपर Ram Rahim पर कृपा बरसाने के लग रहे हैं आरोप

बलात्कार के दोषी राम रहीम (Ram Rahim) को 20 साल की सजा हुई और उन्हें हरियाणा के रोहतक जेल में पूरी सजा काटनी थी। पिछले दिनों उसे रोहतक जेल से 21 दिनों की छुट्टी दी गई। दो साल के दौरान उसकी यह 10वीं छुट्टी दी गई।

चण्डीगढ़ हरियाणाOct 09, 2024 / 11:59 am

स्वतंत्र मिश्र

Sunil Sangwan, Dadri BJP MLA

Haryana Vidhansabha Chunav Result: हरियाणा के दादरी में भाजपा के नए विधायक के तौर पर सुनील सांगवान (Dadri new MLA Sunil Sangwan) चुने गए हैं। सुनील सांगवान हरियाणा में जेल के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। सुनील के बारे में यह बताया जाता है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को छह बार पैरोल दी थी। सुनील सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान (Manisha Sangwan) को 1957 वोटों के मामूली अंतर से हराया। यह सीट बीजेपी (BJP) ने पहली बार जीती है।

बीजेपी ने पहली बार जीती यह सीट

वर्ष 2014 में यह सीट एक स्वतंत्र उम्मीदवार सोमवीर सांगवान ने जीता था। 2009 के चुनाव में इंडियन नेशनल लोक दल के राजदीप फोगट ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। राम रहीम को पिछले महीने 21 दिन की छुट्टी दी गई थी। राम रहीम को पिछले दो वर्षो में सजा के दौरान यह 10वीं छुट्टी दी गई।

राम रहीम को पैरोल मिलने पर कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

कांग्रेस ने राम रहीम को पैरोल (Ram Rahim Parole) दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस बारे में चुनाव आयोग से कांग्रेस ने कहा था कि हरियाणा सरकार (Haryana BJP Government) द्वारा उनकी रिहाई से चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। राम रहीम को हरियाणा के रोहतक की जेल में 20 साल की सज़ा काटनी है।

राम रहीम ने अनुयायियों से की थी वोट देने की अपील

राम रहीम को हरियाणा में मतदान की तारीख से तीन दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को रिहा कर दिया गया था। राम रहीम की रिहाई के बाद अखबारों में यह खबरें प्रकाशित की गईं थी कि छह जिलों में फैले उनके अनुयायियों से भाजपा को वोट देने के लिए कहा गया था।

Hindi News / National News / Haryana Vidhansabha: कौन हैं दादरी के नए BJP MLA सुनील सांगवान जिनपर Ram Rahim पर कृपा बरसाने के लग रहे हैं आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो