16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का UP-CG दौरा, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी पर फैसला… आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

4 min read
Google source verification
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी नजर

Today's Events in India-World 07 July 2023: आज शुक्रवार 07 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 36 घंटें चार राज्यों के तूफानी दौरे की शुरुआत हो रही है। आज इस दौरे के पहले दिन पीएम मोदी यूपी जाएंगे। यूपी के गोरखपुर और वाराणसी में पीएम मोदी का कार्यक्रम है। जहां वो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चल रहे मोदी सरनेम केस में आज हाईकोर्ट फैसला सुनाएगी। इसी केस में सूरत कोर्ट के फैसले से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-

आज की अभी तक अन्य बड़ी खबरें

- महाराष्ट्रः मुंबई में बीजेपी विधायकों और एमएलसी की बैठक आज

- बंगाल के राज्यपाल हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे

- गाजीपुर: मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशा अंसारी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया

- ट्विटर ने थ्रेड्स प्लेटफॉर्म को लेकर Meta पर केस करने की धमकी दी

- यूक्रेन के ल्वीव पर रूसी मिसाइल से हमला, मौके पर पहुंचे आपातकालीन दल

- ED ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में कारोबारी दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार किया

- महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी कैदियों को मिलेगी वीडियो कॉलिंग की सुविधा

-------------------------------------------------------------------

इन 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में झमाझम मौसम से लोगों को हाल बेहाल है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मध्यम से भारी बारिश के चलते आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं गोवा और दक्षिणी गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार (7 जुलाई) को कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है।

---------------------------------------------

Born on 7 July

- सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म 1656 में हुआ।

- मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म 1854 में हुआ वो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

- प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म 1883 में हुआ।

- रणधीर सिंह का जन्म 1878 में हुआ वो प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।

- प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म 1914 में हुआ।

- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 1981 में हुआ।

Died on 7 July

- उर्दू के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल कावी देसनावी का निधन 2011 में हुआ।

- इजराइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का निधन 1965 में हुआ।

- भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन 1999 में हुआ।

- हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन 2014 में हुआ।

-------------------------------------


आज का राशिफल

मेष राशिः आज का राशिफल मेष के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि के जातक मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

वृषभ राशिः कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चन आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मिथुन राशिः आप को अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज कहीं अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना घटने के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।

कर्क राशिः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।

सिंह राशिः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कन्या राशिः वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशिः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।

वृश्चिक राशिः पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही, आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। लाभ होगा।

धनु राशिः नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आप ने खरीदी है, आप के लिए शुभ है। इसके प्रभाव से आप खूब फलेंगे, फूलेंगे। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें, समय श्रेष्ठ है।

मकर राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मकर राशि वालों के लिए आज अभी नहीं तो कभी नहीं वाला समय है। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशिः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

मीन राशिः दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त करने वाली रहेगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

---------------------------------------


Thought of the day

दुनिया उन्हीं पर भरोसा करती है, जो खुद अपने पर भरोसा करते हैं। ऐसे में अपने-आप पर भरोसा कीजिए।


यह भी पढ़ें - 6 जुलाई की बड़ी खबरें, मौसम का हाल, राशिफल और इतिहास देखें यहां