4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : पहली बार भाजपा 450 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव,102 सीटों पर नामांकन का अंतिम दिन आज

Lok sabha elections 2024 : पहले चरण के लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन का बुधवार को आखिरी दिन है। भाजपा (BJP) ने 450 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस(Congress) अभी इंडिया(India) गठबंधन के बंटवारे में जूझ रही है।    

2 min read
Google source verification
today_is_the_last_day_for_nomination_on_102_lok_sabha_seats_for_the_first_time_bjp_will_contest_elections_on_450_seats.png

Lok Sabha Elections 2024 :लोकसभा चुनाव के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पहले चरण की 102 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है लेकिन देश के दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों को सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे में पर फैसला करने में काफी परेशानी हो रही है। भाजपा को इस मामले में थोड़ी राहत है।

एनडीए को ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी के बाद पंजाब में अकाली दल ने भी झटका दे दिया है। इसी तरह विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में आरजेडी से समझौता करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके कारण टिकटों की घोषणा अभी अटकी हुई है। महाराष्ट्र में भी महाविकास अघाड़ी गठबंधन भी सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है।

450 सीटों पर लड़ेगी भाजपा
पंजाब में अकाली दल से बात नहीं बनने के बाद भाजपा अकले 450 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सबसे ज्यादा सीटों पर लड़ने का यह भाजपा का एक रेकॉर्ड होगा। पिछली बार भाजपा ने 437 सीटों पर अकले चुनाव लड़कर अपना रेकॉर्ड बनाया था। इस बार वह टूट सकता है। पार्टी ने अब तक 405 लोकसभा प्रत्याशी तय कर विपक्षी दलों से बढ़त बना ली है। मौजूदा 290 में से 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटकर भी पार्टी ने चौंकाया है।

बीजद से वार्ता फेल, अकाली से नहीं बनी बात
भाजपा ने अकाली दल से बात न बनने पर पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पंजाब में 2019 में अकाली दल और बीजेपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए दो-दो सीट जीती थीं। पिछले दिनों ओडिशा में भी सत्ताधारी बीजद से गठबंधन की कवायद ऐन वक्त पर फेल हो जाने के बाद पार्टी वहां भी सभी 21 सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

पंजाब में लुधियाना से लड़ेंगे बिट्टू
भाजपा पंजाब में कांग्रेस के बड़े चेहरों को तोड़कर अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है। पार्टी ने मंगलवार को लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को तोड़ने में सफल रही। बिट्टू को लुधियाना से ही लड़ाने की तैयारी है। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

जिनका घर जला, उनका टिकट कटा
मणिपुर हिंसा के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजुकमार रंजन सिंह का इंफाल स्थित आवास उपद्रवियों ने जला दिया था। भाजपा की मंगलवार को जारी हुई छठीं लिस्ट में इनर मणिपुर सीट से राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काटकर पार्टी ने थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है।

राजस्थान में भी नए चेहरे
भाजपा ने राजस्थान की शेष बची तीन में से दो सीट के मंगलवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए। दौसा सीट से कन्हैयालाल मीना और करौली-धौलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। दोनों नए चेहरे हैं।

100 सांसदों के टिकट कटे
भाजपा अब तक जारी छह लिस्ट में 405 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। इनमें 100 सीटिंग सांसदों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, दूसरी सूची में 72, तीसरी में 9, चौथी में 15, पांचवीं लिस्ट में 111 और छठीं सूची में सिर्फ तीन के नाम घोषित किए गए।