
Forbes Billionaire List : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 200 भारतीयों नेे जगह बनाई है, जबकि पिछले साल देश में 169 अरबपति थे। फोर्ब्स की वर्ल्ड बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, एक साल में देश में 31 नए अरबपति बने हैं। भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर (79.67 लाख करोड़ रुपए) है जो, पिछले साल 675 अरब डॉलर (56.35 लाख करोड़ रुपए) थी। यानी एक साल में भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 41% बढ़ी है। मुकेश अंबानी इकलौते भारतीयों हैं जिन्होंने दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में अपनी जगह बनाई है। गौतम अदाणी इस लिस्ट में 17वें स्थान पर हैं। ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत देश के सबसे युवा अरबपति हैं।
भारत में कुल अरबपतियों की संख्या हुई 200
954 अरब डॉलर यानी 79.67 लाख करोड़ रुपए देश के अरबपतियों की कुल संपत्ति, जो पिछले साल 56.35 लाख करोड़ रुपए थी। देश में पिछले एक साल में 31 नए अरबपति बने। भारत में कुल अरबपतियों की संख्या 200 हुई जो पिछले साल 169 थी। मशहूर अमरीकी पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट 1.1 अरब डॉलर संपत्ति और किम कार्दिशियां भी 1.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ फोब्र्स लिस्ट में शामिल है। देश के सबसे युवा अरबपति ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के को-फाउंडर 37 वर्षीय निखिल कामत की 3.1 अरब डॉलर नेटवर्थ है।
अरबपतियों की संख्या में भारत तीसरे नंबर पर
देश अरबपतियों की संख्या
अमरीक 813
चीन 473
भारत 200
टॉप 100 में ये भारतीय अमीर
ग्लोबल रैंक अरबपति कुल संपत्ति
09 मुकेश अंबानी 9.69
17 गौतम अदाणी 7.01
39 शिव नादर 3.08
46 सोनिया जिंदल 2.80
69 दिलीप सांघवी 2.3
90 साइरस पूनावाला 1.78
92 कुशल पाल सिंह 1.75
98 कुमार मंगलम बिरला 1.65
(कुल संपत्ति लाख करोड़ रुपए में)
ये हैं देश के सबसे युवा अरबपति
ग्लोबल रैंक बिजनेसमैन कंपनी नेटवर्थ
648 नितिन कामत जेरोधा 4.8
920 शमशीर वायाली बुरजील होल्डिंग्स 3.5
1062 निखिल कामत जोरोधा 3.1
1143 कार्तिक शर्मा एसआरएस इन्वेस्टमेंट 2.9
1246 रवि मोदी वेदांत फैशन 2.6
2152 बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट 1.4
दुनिया के टॉप 10 धनकुबेर
बिजनेसमैन नेटवर्थ
बर्नार्ड अरनॉल्ट 233
एलन मस्क 195
जेफ बेजोस 194
मार्क जकरबर्ग 177
लैरी एलिसन 141
वॉरेन बफे 133
बिल गेट्स 128
स्टीव बॉलमर 121
मुकेश अंबानी 116
लैरी पेज 114
(नेटवर्थ अरब डॉलर में)
Updated on:
04 Apr 2024 02:40 pm
Published on:
04 Apr 2024 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
