
घर घर पहुंचे केंद्र की योजनाएं व नीतियांः मोदी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान गहलोत ने राजस्थान में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री को जानकारी दी। साथ ही गहलोत ने प्रधानमंत्री को केंद्र की विभिन्न विकास व सामाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन आदि से भी अवगत करवाया। मोदी ने राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों में गहरी रुचि ली और कहा कि केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जानी चाहिए।
गहलोत ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश देवनारायण थाने की लिखी पुस्तक 'गीता विचार' की प्रति भी की। गहलोत ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने मोदी को राजस्थान सहित जोधपुर में केन्द्र सरकार की ओर से संचालित उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि , आयुष्मान भारत योजना, किसान कल्याण जैसी योजनाओं की प्रगति, राष्ट्रीय राजमार्गो, रेलवे स्टेशनों के विकास व आधारभूत ढांचे में किए जा रहे सुधार कार्यों, , ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहें कार्यो एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से करायें जा रहें अन्य विकास कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने प्रधानमंत्री को जोधपुर एम्स में लगातार बढ़ती रोगियों की संख्या के दृष्टिगत इसमें 1500 बेड की सुविधाएं उपलब्ध कराने व बाहर से आने वाले रोगियों के परिजनों की सुविधा के लिए आवास-गृह का निर्माण कराने का अनुरोध किया है। मोदी ने उन्हें जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए केन्द्र की ओर से पूरा सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।
Published on:
12 Aug 2023 09:19 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
