12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar News: महेंद्रनाथ मंदिर में मची भगदड़, 2 महिलाओं की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, सामने आया वीडियो

बिहार में सावन की पहली सोमवार को मंदिर में मची भगदड़ में दो मिलाओं की मौत हो गई है। सावन की पहली सोमवारी पर हुए इस हादसे में कई और श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर की व्यवस्था में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
Stampede Broke Out In The Temple On The First Monday Of Sawan in Baba Mahendranath Dham temple, Two Women died

Stampede Broke Out In The Temple On The First Monday Of Sawan in Baba Mahendranath Dham temple, Two Women died

बिहार के सीवान में महेंद्रनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बड़ी घटना हुई। मंदिर में एंट्री के दौरान भीड़ में दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। सावन की पहली सोमवारी पर हुए इस हादसे में कई और श्रद्धालु भी घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मंदिर में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। यह घटना बिहार के ऐतिहासिक महेंद्रनाथ मंदिर में सुबह 3 बजे हुई।

दरअसल, मंदिर में प्रवेश के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोग लाइन लगाकर खड़े हुए थे, जैसे ही गेट खुला लोग बदहवास होकर धक्का-मुक्की कर अंदर की ओर भागे। इसी भगदड़ के दौरान भीड़ में 4 महिलाएं दब गई। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई। तीनों घायल महिलाओं को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक और महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं पुलिस के अनुसार घायलों और मृतकों की पहचान कर ली गई है। भगदड़ के दौरान घायल हुई महिलाओं में एक महिला हुसैनगंज के प्रतापपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी है। दूसरी महिला की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में हुई है। मृतकों में एक महिला की पहचान हुसैनगंज के प्रतापपुर गांव निवासी लीलावती देवी, वहीं दूसरी मृत महिला सोहगमती देवी है जो जीरादेई प्रखण्ड के पठार गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। मंदिर की व्यवस्था में भारी पुलिस बल को लगा दिया गया है। धक्का-मुक्की करने वालों के लिए कड़ी चेतावनी जारी कर दी गई है। फिलहाल मंदिर में स्थिति सामान्य है। बता दें, भगवान शिव का प्रिय सावन माह शुरू हो गया है और आज सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में पूरे देशभर में महिलाएं अपना पहले सोमवार का उपवास रख रही है।