12 महीने में 11 लोगों को कुत्तों ने मार डाला
पाटनचेरु इंस्पेक्टर प्रवीण रेड्डी ने टीओआई को बताया कि 3-4 कुत्तों के झुंड ने विशाल पर हमला किया और उसकी गर्दन काट दी। उसके शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने CRPC की धारा 174 (संदिग्ध मौत) के तहत मामला दर्ज किया। हमला इस्नापुर में एक निर्माण स्थल के करीब हुआ जहां विशाल के माता-पिता काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे आवारा जानवर उस पर टूट पड़े। विशाल उस समय अकेला था। जब तक उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे, विशाल की मौत हो चुकी थी। इस तरह की घटनाओं में पिछले 12 महीनों में 11 मौतें हुई हैं।
स्कूल में दाखिला लेने वाला था विशाल
पुलिस ने कहा कि लड़के के माता-पिता बिहार से हैदराबाद आए थे। यहां वह निर्माण स्थल पर मजदूरी का काम कर रहे थे। यही पर उन्हें आवास उपलब्ध कराया गया था। मजदूर दंपति के दो बेटे थे इसमें विशाल छोटा बेटा था। विशाल स्कूल में एडमिशन लेने वाला था।