10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajya Sabha Election Result 2024: हिमाचल में बीजेपी तो कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, जानें कहां किसको मिली सफलता

Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा चुनाव 2024 के परिणाम में कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। वही, हिमाचल में बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए हैं।

2 min read
Google source verification
rajaysabha.jpg

Rajya Sabha Election Result 2024: कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की 15 सीटों पर मंगलवार को राज्यसभा चुनाव 2024 संपन्न हो गए। सबसे पहले कर्नाटक के नतीजे घोषित किए गए। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए हैं। जीत के ऐलान के बाद से भाजपा खेमे में जश्‍न का माहौल है। इसके बाद बीजेपी हिमाचल प्रदेश में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। उत्तरप्रदेश में बीजेपी के सभी 8 प्रत्‍याशी जीते है। वहीं, सपा के 2 उम्‍मीदवार विजयी रहे।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस से अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर को सफलता मिली है। वहीं भगवा पार्टी के नारायण भांडागे और जेडीएस के कुपेंद्र रेड्डी जीते है। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग भी की गई है। कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर ने 47, 46 और 46 वोटों से जीत हासिल की।

यूपी में बीजेपी के सभी 8 प्रत्‍याशी जीते, सपा के 2

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें 8 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवारों को जीत दर्ज की हैं। इन सभी 10 सीटों के लिए 395 मतदाताओं ने मतदान किया है। बीजेपी के सभी प्रत्याशियों सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और आगरा के मेयर नवीन जैन की जीत हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी से जया बच्चन और PDA के उम्मीदवार रामजीलाल सुमन के भी राज्यसभा चुनाव में विजयी हुए।

हिमाचल में BJP के हर्ष महाजन विजयी

हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन जीत गए है। इस जीत के साथ ही बीजेपी हिमाचल में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहना है कि राज्‍य में सरकार अपना समर्थन खो चुकी है। हर्ष महाजन चम्बा में तीन बार विधायक सीट पर जीत दर्ज करवा चुके हैं। प्रदेश से राज्‍यसभा की इकलौती सीट के लिए शिमला विधानसभा में मतदान हुआ था। इसमें कांग्रेस प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी हार गए है। हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने वोटिंग की। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों को 34-34 वोट मिले। लेकिन बाद टॉस कराकर फैसला किया गया।

6 कांग्रेसियों सहित कुल 9 विधायकों को चंडीगढ़ ले गई BJP
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव परिणाम के बीच दावा किया जा रहा था कि प्रदेश के छह कांग्रेस विधायकों सहित कुल 9 एमएलए भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा इन सभी विधायकों को चंडीगढ़ ले गई है। इनमें कांग्रेस के 6 विधायक हैं। साथ ही तीनों निर्दलीय विधायकों को लेकर भी भाजपा नेता चंडीगढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह में 5 दिन ही करना होगा काम

यह भी पढ़ें- FASTag charges: फास्टैग शुल्क क्या हैं, SBI, HDFC बैंक, एयरटेल पेमेंट्स बैंक सहित ये बैंक कर रहे है जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट