
Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राज्यसभा की 56 सीटों के लिए रणभेरी बज गई है। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव के लिए सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीम उल हक और ममता बाला ठाकुर का भी नाम घोषित किया है।
टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया के X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। इसमें बताया है कि सागरिका घोष, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीम उल हक और ममता बाला ठाकुर को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जा रहा है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि ये सभी हर भारतीय के अधिकारों के लिए अदम्य भावना और तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।
राज्यसभा की 56 संसदीय सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। 15 राज्यों की 56 सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने सभी सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हो रहा राज्यसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है।
Updated on:
11 Feb 2024 03:58 pm
Published on:
11 Feb 2024 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
