9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में हुआ समापन, प्रियंका गांधी ने बताई ये ‘हकीकत’

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई के धारावी में समापन हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
rahulyatra.jpg

Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई के धारावी में समापन हो गया। 63 दिन पहले पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल से शुरू हुई यह महाराष्ट्र के मुंबई में सम्पन हुई। राहुल गांधी की यह यात्रा जिस दिन समाप्त हुई, उसी दिन चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समापन दिवस पर सभा को संबोधित करते हुए "न्याय" और समानता के महत्व पर जोर दिया। राहुल ने आगे बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'ईडी प्रवर्तन निदेशालय नहीं है, यह रंगदारी निदेशालय है.

प्रियंका गांधी भी रही मौजूद
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोगों को देश की हकीकत से अवगत कराने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है.

आखरी दिन शरद पवार भी हुए शामिल
शनिवार को यात्रा मनकोली, भिवंडी से फिर शुरू हुई, जो खादी पूल के बाद नासिक हाईवे से मुंब्रा होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद राहुल गांधी ने जंबली नाका पर जनता को संबोधित किया जिसके बाद मुलुंड भांडुप चौक से यात्रा फिर से शुरू हुई।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी नासिक में कृषि उत्पादन बाजार समिति में किसानों की बैठक में शामिल हुए। राहुल गांधी त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी गए और पूजा-अर्चना की.