2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केदारनाथ में पीएम मोदी की ड्रेस की चर्चा, हिमाचली महिला ने गिफ्ट की थी हैंड मेड ‘चोला-डोरा’, जानिए इसकी खासियत

पीएम मोदी ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की। पीएम मोदी ने बाबा केदार की पावन भूमि पर पहुंचने के शुभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश की चंबा महिलाओं द्वारा बनाई गई हाथ की बनी ड्रेस पहनी। इस पोशाक को लोकप्रिय रूप से चोल डोरा कहा जाता है।

2 min read
Google source verification
narendra modi

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन केदारनाथ और बद्रीनाथ के दौरे पर हैं। इस दौरान उत्तराखंड को नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। पीएम मोदी ने यहां केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री एक खास ड्रेस में नजर आए, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उन्होंने अपने इस दौरे में चंबा की महिला से किया एक वादा निभाया है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश की चंबा महिला के हाथ की तैयार की गई पोशाक पहनी। इस पोशाक को लोकप्रिय रूप से चोल डोरा कहा जाता है। आइए जानते चोल—डोरा पोशाक के बारे में।


पीएम मोदी को पहाड़ी महिला ने एक खास 'चोला डोरा' ड्रेस गिफ्ट की थी। इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है। इस पर बहुत अच्छी हस्तकला है। इस पोशाक चोल डोरा के रूप में लोकप्रिय है। यह ड्रेस उनको हाल की हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान उपहार में दी गई थी। चंबा की अपनी हालिया यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने पोशाक प्राप्त करते हुए महिलाओं से वादा किया था कि वह किसी भी ठंडे स्थान की यात्रा के दौरान इसे पहली बार पहनेंगे। आज प्रधानमंत्री ने इस खास ड्रेस को पहनकर यात्रा कर अपने इस वादे को निभाया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, केदारनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, 3400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला


ह‍िमाचल प्रदेश का पहनावा अपने आप में काफी अलग होता है। यहां पर हाथो से बनाया गया एक चोला होता है जिसे 'चोला-डोरा' या ‘चोलू’ भी कहते है। यह पोशाक बहुत आकर्षक और दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। चोला एक लंबे कोट की तरह होता है, जो पूरी तरह ऊन से बना होता है। ठंडी जगह पर यह पहनने से शरीर में गर्माहत बनी रहती है। पुरुषों द्वारा पहनी जानी वाली कुल्लू टोपी भी बहुत प्रसिद्ध है।


प्रधानमंत्री के दौरे और दिवाली पर्व को देखते हुए केदारनाथ मंदिर को 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बाबा के मंदिर पहुंचते ही पहले पीएम मोदी ने मत्था टेका और पूजा की। प्रधानमंत्री चोला डोरा पोशाक कर बाबा केदारनाथ की दर पहुंचे और तकरीबन आधे घंटे तक पूजा भी की। इस साल पीएम मोदी का केदारनाथ का ये छठा दौरा है।

Story Loader