बता दें कि संसद सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट, बेरोजगारी, अग्निवीर जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार को घेर रहे थे। इस दौरान सत्ता पक्ष लगातार राहुल गांधी के भाषण के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत करता रहा। वहीं, जब प्रधानमंत्री मोदी के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपनी पिछली दो सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।