scriptHoliday: Bihar में Nitish Kumar का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अगले साल मिलेंगी 4 छुट्टियां ज्यादा | Nitish Kumar's gift to government employees in Bihar, they will get 4 more holidays next year | Patrika News
राष्ट्रीय

Holiday: Bihar में Nitish Kumar का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अगले साल मिलेंगी 4 छुट्टियां ज्यादा

Nitish Kumar: बिहार में राज्यकर्मियों को साल 2025 में 4 छुट्टियां ज्यादा मिलेगी। साल 2014 में 36 छुट्टियां मिली थी, वहीं 2025 में 40 छुट्टियां मिलेगी।

पटनाOct 03, 2024 / 04:21 pm

Ashib Khan

Holiday: बिहार (Bihar) में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2025 के लिए नीतीश सरकार (Nitish Government) ने छुट्टियों का कैलेंडर (Holiday Calendar) जारी कर दिया है। इस बार राज्यकर्मियों को पिछले साल से 4 छुट्टियां ज्यादा मिलेगी। इस बार कुल 40 छुट्टियां मिलेंगी। सबसे अहम बात ये है कि गुरु गोविंद सिंह (Guru Gobind Singh) जन्म दिवस के लिए 6 जनवरी और 27 दिसंबर दोनों दिन छुट्टी रहेगी। 

1 अप्रैल को लेखाबंदी के लिए रहेगी छुट्टी

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए कहा कि साल 2025 में एनआई एक्ट के तहत 21 छुट्टियां, ऐच्छिक अवकाश के तहत 22 छुट्टियां (जिनमें से 3 का उपयोग किया जा सकेगा) और सरकारी आदेश के तहत 16 छुट्टियां मंजूर की गई है। वहीं एनआई एक्ट के तहत 3 छुट्टी रविवार को पड़ रही है। इसके अलावा 1 अप्रैल को लेखाबंदी के लिए भी छुट्टी रहेगी। 

2024 में मिली थीं 36 छुट्टी

बिहार के राज्यकर्मियों को साल 2024 में कुल 36 छुट्टियां मिली थीं। दरअसल, 15 दिन सामान्य अवकाश, 17 दिन सार्वजनिक अवकाश और 20 दिन ऐच्छिक अवकाश मिले थे, जिनमें से तीन छुट्टी अपनी पंसद की ले सकते थे। इसके अलावा एक दिन वार्षिक लेखाबंदी की भी छुट्टी शामिल थी। 

Hindi News / National News / Holiday: Bihar में Nitish Kumar का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, अगले साल मिलेंगी 4 छुट्टियां ज्यादा

ट्रेंडिंग वीडियो