scriptयहां मौजूद है देश की रहस्यमयी झील! जहां अपने आप बदलता है झील का पानी | Nainital mysterious khurpatal lake Where water of lake changes automatically many colours | Patrika News
राष्ट्रीय

यहां मौजूद है देश की रहस्यमयी झील! जहां अपने आप बदलता है झील का पानी

khurpatal lake : खुर्पाताल झील को लेकर कहा जाता है कि यह खुद ही अपना रंग बदलती रहती है। कभी आपको इसका पानी लाल तो कभी काला दिखाई देगा। यह झील चारों तरफ से देवदार और चीड़ पेड़ों से घिरी हुई है।

Jul 11, 2023 / 09:28 am

Jyoti Singh

nainital_mysterious_khurpatal_lake_where_water_of_lake_changes_automatically_many_colours.jpg

घूमने का शौक भला किसे नहीं होता। अगर आप भी पहाड़ी इलाकों में घूमने का शौक रखते हैं तो उत्तराखंड भी गए होंगे। इसी राज्य में मौजूद है नैनीताल, जहां हर साल तमाम सैलानी दूर-दूर से घूमने के लिए आते हैं। इस सरोवर नगरी में सैर सपाटे के लिहाज से काफी कुछ है। लेकिन क्या आप उस रहस्यमयी झील के बारे में जानते हैं, जिसे नैनीताल का सीक्रेट डेस्टिनेशन कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं नैनीताल से करीब 15 किलोमीटर दूर तलहटी में बसी खुर्पाताल झील की। आइए आपको बताते हैं इसके रहस्य के बारे में।

a.png

 

समय-समय पर बदलती है रंग

नैनीताल की खुर्पाताल झील को लेकर कहा जाता है कि इसकी आकृति घोड़े के खुर जैसी है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। हैरानी की बात ये है कि इस झील का पानी समय-समय पर अपना रंग बदलता है। इस कारण खुर्पाताल झील को ‘रहस्‍यमयी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। यह झील चारों तरफ से देवदार और चीड़ पेड़ों से घिरी हुई है। वहीं आसपास सीढ़ीदार खेत और घने जंगल हैं।

खुर्पाताल झील को लेकर कहा जाता है कि यह खुद ही अपना रंग बदलती रहती है। कभी आपको इसका पानी लाल तो कभी काला दिखाई देगा। कई बार तो झील का पानी हल्‍का गुनगुना भी हो जाता है, इस कारण तमाम लोग इस झील को गर्म पानी वाली झील भी बोल देते हैं।

2.png


रंग बदलने के पीछे ये कारण

झील के पानी का रंग बदलने के पीछे वहां के स्‍थानीय लोगों का मानना है कि खुर्पाताल झील के अंदर करीब 40 से ज्यादा तरह की शैवालों की प्रजातियां मौजूद हैं और इसी वजह से पानी रंग बदलता है। कहा यह भी जाता है कि जब शैवाल के बीज बनते हैं, तब सूरज की किरणें पड़ने पर झील के अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं।

टूरिस्ट मै से दूर हो रही झील

खुर्पाताल झील टूरिस्ट मैप से गायब होती जा रही है। विकास न होने और जानकारी के अभाव में यहां ज्‍यादा पर्यटक नहीं पहुंच पाते, इस कारण इसे सीक्रेट डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। पहाड़ों और जंगल के बीच में बसी इस झील के आसपास बहुत शांति और सुकून मिलता है। यहां के नजारे मन मोह लेने वाले हैं। अगर आप भी इस झील के खूबसूरत नजारों दीदार करना चाहते हैं तो नैनीताल से एक टैक्सी बुक करके यहां पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े – मजे से बोटिंग कर रहा था शख्स तभी टाइगर शार्क ने किया हमला, देखें वीडियो

यह भी पढ़े – CM योगी से केजरीवाल तक, AI ने बना दिया मुख्यमंत्रियों का बेबी वर्जन देखें तस्वीरें

Hindi News/ National News / यहां मौजूद है देश की रहस्यमयी झील! जहां अपने आप बदलता है झील का पानी

ट्रेंडिंग वीडियो