2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur : महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में भीड़ ने मुख्य आरोपी का घर जलाया, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Manipur women paraded naked: मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई ज्यादती के बाद पूरे देश में गुस्सा उबल रहा है। महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना चेकमाई इलाके की है।

less than 1 minute read
Google source verification
मणिपुर दरिंदगी

मणिपुर दरिंदगी

Manipur women paraded naked: मणिपुर बीते 80 दिनों से हिंसा की आग में जुझ रहा है। राज्य सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उपद्रवी बेकाबू होते जा रहे है। बुधवार की शाम से जब से दो महिलाई को निवस्त्र करके घुमाने और फिर उनके साथ बदतमीजी करने का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर माहौल खराब हो गया है। महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले एक मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने फूंक डाला। यह घटना चेकमाई इलाके की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर दरिंदगी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर दरिंदगी मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए दी। इससे पहले वीडियो वायरल होने पर गुरुवार सुबह एक आरोपी को पकड़ा गया था। फिर शाम में सीएम ने एक और आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी दी थी। अब से थोड़ी देर पहले मणिपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर दरिंदगी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो में हैवानियत करते आ रहे नजर

Story Loader