scriptबारिश से तबाही, पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला रेल पुल टूटा, मंडी में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे | Mandi Landslide House Damaged 7 Family Member Missing Chakki Rail Brid | Patrika News
राष्ट्रीय

बारिश से तबाही, पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला रेल पुल टूटा, मंडी में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे

Landslide in Himachal Pradesh: हिमालयी राज्यों में बारिश से भारी तबाही मची है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में लैंडस्लाइड की वजह से एक मकान ढह गया है। जिससे एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए है। इधर पठानकोट में पंजाब को हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला रेलवे पुल टूट गया है।

Aug 20, 2022 / 11:14 am

Prabhanshu Ranjan

flood.jpg

Mandi Landslide House Damaged 7 Family Member Missing Chakki Rail Bridge Borken

Flood & Landslide in HP: पहाड़ी राज्यों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश से भीषण बाढ़ आ गई है। नदियां उफान पर है। अलग-अलग जिलों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही मची है। मंडी में लैंडस्लाइड के कारण एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए है। चंबा में भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गोहर में स्थित जडोंन गांव मे देर रात एक पहाड़ी धंसने से एक ही परिवार के 7 लोगों के मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार काशन पंचायत के प्रधान खेम सिंह के पक्के मकान पर घर के पीछे से पहाड़ से मलबा आने से सभी लोग दब गए हैं। बताया गया कि खेम सिंह का दो मंजिला मकान है। शुक्रवार रात जब परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी पहाड़ का मलबा उनके घर पर गिरा।


सुबह में जब स्थानीय लोगों ने देखा कि प्रधान का घर मलबे में दब गया है तो अफरातफरी की स्थिति मच गई। ग्रामीणों की ओर से खेम सिंह के परिवार को बचाने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे है। रेस्क्यू टीम अभी तक मौक़े पर पहुंच नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण रेस्क्यू टीम के पहुंचने में परेशानी हो रही है। बारिश के कारण चंबा-चक्की नदी पूरे उफान पर है।

https://twitter.com/hashtag/chakkirailpull?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


इधर पठानकोट में पंजाब को हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला रेलवे पुल टूट गया है। पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला नैरोगेज रेलवे पुल चक्की ताश के पत्तों की तरह नहर में भड़भड़ा कर गिर गया। पुल टूटने के बाद पठानकोट जोगिंदर नगर (हिमाचल प्रदेश) रेल मार्ग पूरी तरह ठप्प हो गया है। Kangra’s Chakki bridge collapses इधर पठानकोट में हाई-वे भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यमकेश्वर में बादल फट गया है। सतेड़ी नदी उफान पर में कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में बारिश से भारी तबाही, उधमपुर में लैंडस्लाइड से गिरा मकान, दो मासूम की मौत

 
https://twitter.com/ANI/status/1560827796909588480?ref_src=twsrc%5Etfw


इस बीच रेलवे ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है। जिसमें कहा है कि माइनिंग नहीं रुकी तो रेलवे कई पुल ढह जाएंगे। हिमाचल से जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले पुल ढह जाएंगे। ऐसे से रेलवे परिचालन ठप होने की आशंका जताई जा रही है। बारिश के कारण चंबा में एक बस खाई में गिरते-गिरते बची है। जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में लैंडस्लाइड के कारण दो बच्चों की मौत हो गई।

Hindi News/ National News / बारिश से तबाही, पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला रेल पुल टूटा, मंडी में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दबे

ट्रेंडिंग वीडियो