राष्ट्रीय

Deepawali 2021: इन कूल गैजेट्स के साथ खूबसूरत बनाएं घर और ज़िन्दगी

Deepawali 2021: इस दीपावली पर विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर कई कूल होम गैजेट्स अच्छे ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। इन गैजेट्स के साथ अपने घर और ज़िन्दगी को सरल और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

Nov 04, 2021 / 09:25 am

Tanay Mishra

Cool gadgets for home on this Diwali

नई दिल्ली। दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस पवित्र अवसर को लोग पूरे देश में खुशी और धूमधाम से मनाते हैं। दीपावली के सीज़न पर शॉपिंग की भी धूम रहती है। चाहे वह मार्केट हो, या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स, हर जगह बेहतरीन ऑफर्स उपलब्ध होते हैं। त्यौहार के इस सीज़न में घर के लिए काम आने वाले कई कूल गैजेट्स अच्छे ऑफर्स के साथ उपलब्ध होते हैं। ऐसे में इस त्यौहारी सीज़न में इन गैजेट्स को खरीदकर अपने घर को खूबसूरत और ज़िन्दगी को सरल बनाया जा सकता है।
आइये एक नज़र डालते है घर के लिए कुछ कूल गैजेट्स पर।

Echo Dot (4th Gen) with clock – अमेज़न के अलेक्सा कंपनी के इस स्पीकर का इस्तेमाल न्यूज, मौसम की जानकारी, म्यूजिक आदि के लिए किया जा सकता है।
Mi smart bedside lamp 2 – यह लैम्प टच और वॉयस कमांड पर काम करता है। इसे ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है और कंपनी के अनुसार इसकी लाइफ 11 साल की है।
mi-lamp-2.jpg
CP PLUS Intelligent Home PT Camera – WiFi से चलने वाले इस कैमरे से 360 डिग्री दृश्य लिए जा सकते हैं, जिससे घर की सिक्योरिटी के लिए यह काम में लिया जा सकता है।
cpplus.jpg
IFITech mini Wi-Fi door/window sensor – इस स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल घर की खिड़कियों और दरवाजों के लिए किया जा सकता है। जब खिड़की या दरवाजा खुलता या बंद होता है, IFI Smart Life ऐप की मदद से हमें इस बात का अलर्ट मिल जाता जाता है।
ifi.jpg
Hoteon Automatic Water Dispenser – इस वाॅटर डिस्पेन्सर को आसानी से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऊपर की तरफ एक स्विच होता है जिससे आसानी से पानी लिया जा सकता है। इसमें 1200 mAh की रिचार्ज होने वाली बैट्री लगी है।
hoteon_automatic_water_dispenser.jpg
Wipro 16A Wi-Fi smart plug – इस गैजेट का इस्तेमाल विप्रो स्मार्ट ऐप की मदद से घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ऑन और ऑफ करने के लिए किया जाता है।

wipro.jpg
Godrej aer smart matic – इस गैजेट का इस्तेमाल घर पर हवा को साफ करने के लिए लिया जाता है। इसके लिए इसका ऐप भी उपलब्घ है।

Hindi News / National News / Deepawali 2021: इन कूल गैजेट्स के साथ खूबसूरत बनाएं घर और ज़िन्दगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.