अब एक सिलेंडर की कीमत इतनी
आज यानी दिसंबर की पहली तारीख से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल एपीजी सिलेंडर के लिए राजधानी दिल्ली में 1796.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इससे पहले यह 1,833 रुपए में मिल रहा था। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत 1749.00 रुपए हो गई है, यहां पर पहले 1731 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह 1908.00 रुपए में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पहले 1898 रुपए में आ रहा था अब इसकी कीमत 1968.50 रुपये हो गई है।
घरेलू गैस के दाम नहीं हुआ कोई बदलाव
गौरतलब है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार चौथे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं। वहीं, कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपए है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 902.50 रुपए हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 918.50 रुपए में मि रहा है।