अब इतने रुपए में मिलेगा सिलेंडर
नए कीमतें जारी होने के बाद अब कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपए की जगह 1769.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह सिलेंडर 1869 की बजाय 1887 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपए से बढ़कर 1937 रुपए का हो गया है।
हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपए और कोलकाता में 929 रुपए। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे।