6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Road Accident : कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के सानिकेरे गांव के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
road_accident_987.jpg

Road Accident in Karnataka : कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चित्रदुर्ग जिले के सानिकेरे गांव के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काेे अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


3 बच्चों समेत एक ही परिवार के चार की मौत

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 2 वर्षीय सिंधुश्री, 5 महीने की हय्यालप्पा, तीन महीने की रक्षा और 26 वर्षीय लिंगप्पा के रूप में की गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी सदस्‍य एक ही परिवार के हैं। घटना में यल्लम्मा (30), मल्लम्मा (20) और नागप्पा (35) को गंभीर चोटें आईं। मल्लम्मा की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी घायलों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

पुुल से टकरा गई कार

दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी सदस्‍य एक कार में यात्रा कर रहे थे। अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार पुल से टकरा गई। पीड़ित रायचूर जिले के देवदुर्गा तालुक के डुंडम्मनहल्ली गांव के मजदूर हैं। वे देवदुर्गा से बेंगलुरु की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की राजधानी जयपुर को कहा जाता है भारत का पेरिस, क्या है दोनों शहरों में समानताएं?