
कर्नाटक में भाजपा के 10 विधायक को सस्पेंड
Karnataka BJP: कर्नाटक की सत्ता गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब विपक्ष की भूमिका में है। पार्टी को चुनाव में मिली करारी हार का दुख अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब भगवा पार्टी एक और मुश्किल में आ गई है। कर्नाटक में भाजपा के 10 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस फैसले से राज्य का सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए सरकार की आलोचना की है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा नेता बासव राज बोम्मई ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए काला दिन है। आज कनार्टक में लोकतंत्र की हत्या हुई है। भाजपा के 10 विधायकों को एक छोटे के आरोप पर सस्पेंड कर दिया गया है। हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। निलंबित किए गए इन विधायकों के लिए लड़ेंगे।
क्यों सस्पेंड किए गए भाजपा विधायक
सस्पेंड किए गए भाजपा विधायकों पर सदन में हंगामा करने और उपसभापति के आसन की ओर कागज फेंकने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल भाजपा और जेडीएस के विधायक वेल में आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और आरोप लगा रहे थे कि कांग्रेस सरकार ने अपने गठबंधन वाले नेताओं की सेवा में 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात किया।
मार्शलों ने घेरकर सभापति को बचाया
सदन के संचालन के तरीके पर आपत्ति जताते हुए कई सदस्यों ने बार-बार उप सभापति पर कागजात फेंके, विधानसभा मार्शलों ने सभापति को घेर लिया और लमानी को बचाने की कोशिश की। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायकों के अनियंत्रित व्यवहार पर आपत्ति जताई। इसके बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही दिन के उत्तरार्ध के लिए स्थगित कर दी। और भाजपा के 10 विधायकों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें - कर्नाटक में ब्लास्ट की साजिश! ISIS के संदिग्ध 5 आतंकी गिरफ्तार
Published on:
19 Jul 2023 06:06 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
