scriptJharkhand Elections: JMM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, Kalpana Soren, बसंत सोरेन सहित इन लोगों को भी मिला टिकट | JMM candidates first list Jharkhand assembly Elections 2024 Kalpana Soren Basant hemant soren got tickets hot seats india vs nda | Patrika News
राष्ट्रीय

Jharkhand Elections: JMM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, Kalpana Soren, बसंत सोरेन सहित इन लोगों को भी मिला टिकट

JMM Candidates First List in Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

रांचीOct 23, 2024 / 07:12 am

Akash Sharma

Kalpana Soren With Hemant Soren

Kalpana Soren With Hemant Soren

JMM Candidate First List in Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2024) के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। फर्स्ट लिस्ट में 35 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की गई है। इसमें बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren), उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) गांडेय सीट से और भाई बसंत सोरेन दुमका सीट से को कैंडिडेट घोषित किए गए हैं। INDIA गठबंधन के तहत झारखंड में JMM 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) ने भी सोमवार देर रात 21 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की पहली ल‍िस्‍ट जारी कर दी।

धनंजय सोरेन, एमटी राजा और बेबी देवी सहित इनको टिकट

पार्टी ने डूमरी से बेबी देवी, राजमहल सीट से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, सारठ से उदय शंकर सिंह, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, सिल्ली से अमित महतो, नाला से रविंद्रनाथ महतो, मधुपुर से हफीजुल हसन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, चंनदक्यारी से उमाकांत रजक, टुंटी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार और जुगलसलाई से मंगल कालिंदी को टिकट दिया है। इसके अलावा मनोहरपुर से जगत मांझी, खरसावां से दशरथ गागराई, ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूरती, तमाड़ से विकास मुंडा, लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू, तोरपा से सुदीप गुड़िया, लातेहार से बैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर, जमुआ से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा,बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और गुमला से भूषण तिर्की को टिकट दिया है। झारखंड में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन और NDA के बीच माना जा रहा है।
JMM Candidate First List in Jharkhand Assembly Election 2024
JMM Candidate First List in Jharkhand Assembly Election 2024
दो चरणों में होगी वोटिंग

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा की कुल 81 सीटों पर चुनाव होने हैं। पहले चरण (First Phase) में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में बची हुईं 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Hindi News / National News / Jharkhand Elections: JMM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, Kalpana Soren, बसंत सोरेन सहित इन लोगों को भी मिला टिकट

ट्रेंडिंग वीडियो