bell-icon-header
राष्ट्रीय

झारखंड फ्लोर टेस्ट : जानिए किसके पास है कितने नंबर?

Jharkhand Floor Test : सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और उसके गठबंधन सहयोगियों के करीब 40 विधायक कल होने वाले शक्ति परीक्षण में शामिल होने के लिए हैदराबाद से आज राज्य लौट रहे हैं।

Feb 04, 2024 / 09:02 pm

Shaitan Prajapat

Jharkhand Floor Test : झारखंड विधानसभा का सत्र कल यानी सोमवार 5 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की कल अग्निपरीक्षा होगी। सोमवार उनको बहुमत साबित करना है। इससे पहले हैदराबाद के एक रिजॉर्ट में भेजे गए गठबंधन के सभी विधायकों को वापस रांची लाया जा रहा है। इन विधायकों को दो बसों में एयरपोर्ट ले जाया गया है, जहां से सभी को रांची लाया जा रहा है। जेएमएम नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद विधायकों को हैदराबाद के पास एक रिसॉर्ट में रखा गया था। आपको बता दें कि टूट की आशंका के चलते इन विधायकों को हैदराबाद भेजा गया था।

जानिए किसके पास है नंबर?

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने विधायकों को प्रतिद्वंद्वी दलों द्वारा पाला बदलने के लिए ‘संपर्क’ करने से रोकने के लिए ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ का रास्ता अपनाया। झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े 41 से पांच विधायक ज्यादा हैं। 81 सीटों में से एक खाली है, इसलिए 80 सीटों की गिनती करने पर बहुमत का आंकड़ा 41 है। जेएमएम, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एमएल) के पास कुल 46 विधायक हैं। जेएमएम (28), कांग्रेस (16), राजद (1), और सीपीआई (एमएल) का एक विधायक है। बीजेपी और सहयोगी दलों के पास 29 विधायक हैं।

2022 में झामुमो ने किया था शक्ति परीक्षण

यह पहली बार नहीं है जब झामुमो को शक्ति परीक्षण का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर 2022 में हेमंत सोरेन की सरकार ने उनके पक्ष में 48 वोटों के साथ बहुमत परीक्षण जीता। तब भी भ्रष्टाचार के आरोपों पर हेमंत सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने का खतरा था।

यह भी पढ़ें

बिहार की सियासत में जबरदस्त हलचल, 15 विधायक अचानक पहुंचे हैदराबाद



यह भी पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर में मिलेगी ये खास सुविधाएं, राजधानी से भी तेज होगी रफ्तार, जानें कब होगी लॉन्च

Hindi News / National News / झारखंड फ्लोर टेस्ट : जानिए किसके पास है कितने नंबर?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.