कौन हैं रविंद्र कुमार राय?
रविंद्र कुमार राय झारखंड BJP के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह झारखंड से विधायक, सांसद और राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर, पार्टी आलाकमान ने उनके समर्थक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ-साथ संगठन के पुराने दिग्गज नेताओं को भी राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है। विधानसभा चुनाव के इस अहम समय पर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा आलाकमान ने प्रदेश संगठन के रोजमर्रा के कामकाज को भी दुरुस्त करने का प्रयास किया है। क्योंकि झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी स्वयं भी राज्य की धनवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।