![Indo Pak war 1965 Tank Battle](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/09/image_20710e.png?w=640)
भारत पाक 1965 युद्ध की ऐसे हुई शुरूआत
पाकिस्तान ने 20 मार्च 1965 में जानबूझ कर कच्छ के रण में झड़पें शुरू कर दी। इन हमलों की शुरूआत में में केवल सीमा सुरक्षा बल ही शामिल थे। बाद में दोनों देशों की सेना भी शामिल हो गयी। इसके बाद भारत ने 6 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को पार कर पश्चिमी मोर्चे पर हमला कर युद्ध की आधिकारिक शुरुआत कर दी। इसके बाद UN ने करीब 17 दिन बाद युद्ध विराम की घोषणा कर दी।![1965 War Indian And Pakistan Air Force battle](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/09/image_5c91b4.png?w=640)
भारत ने किया लाहौर पर अटैक
भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध को कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। यह युद्ध 5 अगस्त 1965 को शुरू हुआ था और 23 सितंबर 1965 को खत्म हुआ। युद्ध में दोनों देशों के हजारों लोग मारे गए थे। भारतीय सेना ने 6 सितंबर 1965 को पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर पर हमला कर दिया था। भारत के इस हमले ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।