3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update: प्रचंड गर्मी प्रकोप शुरू, 42 डिग्री पार हुआ पारा, दो दिन गर्मी करेगी तांडव

IMD Weather Update: अभी अप्रैल शुरू ही हुआ है कि गर्मी (Summer) ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पारा 42 डिग्री को पार कर रहा है और कई इलाकों में लू (Heatwave) चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
heat_wave_alert_for_parts_of_east_peninsular_india_over_next_2_days.png

IMD Weather Update: भारत में प्रचंड गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अप्रैल में लू चल रही है और पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, झारखंड के कई इलाकों में आग बरस रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 अप्रैल को सबसे अधिक 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रहा। यह सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा कर्नूल में 43.5 डिग्री और अनंतपुर में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा वहीं मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में आने वाले सोलापुर में 43.1 डिग्री, चंद्रपुर में 42.4 डिग्री और वर्धा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम विभाग ने दर्ज किया है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मई और जून में भीषण गर्मी होगी। गर्मी का सबसे ज्यादा प्रकोप मध्य भारत में देखने को मिलेगा।


भारतीय मौसम विभाग ने बताया है विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में 6 अप्रैल को उष्ण लहर यानी हीटवेब चलने की संभावना है।


मौसम विभाग ने बताया कि आम तौर पर अप्रैल में हीटवेब चार से आठ दिन तक चलती है लेकिन इस बार 23 राज्यों में 20 दिन तक हीटवेब देखने को मिल सकती है। 2023 में 31 मई से 20 जून तक चली लू सबसे लंब समय का रिकार्ड कायम की थी। इस बार यह भी टूट सकता है।

Story Loader