scriptIMD Red Alert: भारी बारिश की चेतावनी, 12वीं तक स्कूल बंद | IMD Red Alert: Heavy rain warning, schools till 12th will be closed on Saturday | Patrika News
राष्ट्रीय

IMD Red Alert: भारी बारिश की चेतावनी, 12वीं तक स्कूल बंद

IMD की चेतावनी के बीच दक्षिण कन्नड़ जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

हुबलीJul 06, 2024 / 11:51 am

Anand Mani Tripathi

भारतीय मौसम विभाग की चेतावनी के बीच दक्षिण कन्नड़ जिले के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी एम.पी. मुल्लाई मुहिलान ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को शनिवार तक बंद करने का आदेश जारी किया है। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को तटीय कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं गढ़वाल में 48 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस समय भारी बारिश के कारण उत्तराखंड के कई खंड में भूस्खलन हो रहा है और नदियां पूरे उफान पर हैं।

Hindi News/ National News / IMD Red Alert: भारी बारिश की चेतावनी, 12वीं तक स्कूल बंद

ट्रेंडिंग वीडियो