Weather Forecast Today Live Updates: आज दिल्ली सहित कई राज्यों में तूफान के साथ तेज वर्षा की चेतावनी
पांच सितंबर तक बने रहेंगे वर्षा के आसारइस समय बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के इफेक्ट के चलते उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिण उड़ीसा में लो प्रेशर एरिया बनने तथा पाकिस्तान से आने वाली चक्रवाती हवाओं का असर स्पष्ट तौर पर भारत में आने वाले मानसून पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके चलते पूरे देश में वर्षा का चक्र सक्रिय हो गया है तथा देश के लगभग सभी राज्यों में कम या ज्यादा वर्षा हो रही है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा है जबकि दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान आदि में मध्यम से भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार ऐसा मौसम पांच सितंबर तक लगातार जारी रह सकता है।