2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिवाली के दिन आई खुशखबरी, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 590.78 अरब डॉलर पहुंचा

दिवाली के दिन देश के लिए अच्छी खबर आई है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.7 अरब डॉलर बढ़ोतरी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
forex_1.jpg

त्योहारी सीजन में देश के लिए खुशखबरी आई है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। ताजा आंकड़े के मुताबिक 3 नवंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में साढ़े चार बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा का उछाल दर्ज हुआ है।रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक इस हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.67 अरब डॉलर बढ़कर 590.78 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। बता दें कि इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 586.11 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 03 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.4 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 521.9 अरब डॉलर हो गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 20 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 46.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इन आकड़ों की मानें तो हाल के दिनों में भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों का निवेश बढ़ा है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस कारण भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है।

Story Loader