5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व TMC नेता रियाजुल हक़ ने बीवी को गिफ्ट की AK-47, फोटो वायरल होने के बाद बचा बवाल

Weird Anniversary Gift : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस के पूर्व नेता रियाजुल विवादों घिर गए है। बीरभूम के बोगटूई के तृणमूल नेता रियाजुल हक ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक अत्याधुनिक मशीन गन गिफ्ट में दी।

2 min read
Google source verification
Weird Anniversary Gift

Weird Anniversary Gift

Weird Anniversary Gift : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कॉन्ग्रेस के पूर्व नेता रियाजुल विवादों घिर गए है। बीरभूम के बोगटूई के तृणमूल नेता रियाजुल हक ने अपनी शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक अत्याधुनिक मशीन गन गिफ्ट में दी। इसके बाद उसकी फोटो भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दीं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। रियाजुल हक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल रामपुरहाट नंबर 1 ब्लॉक के अध्यक्ष थे। कुछ महीने पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।


पहली सालगिरह पर दिया AK-47 राइफल का तोहफा

दरअसल, (टीएमसी) के पूर्व नेता रियाजुल हक ने अपनी पत्नी को पहली शादी की सालगिरह पर फूल, अंगूठी या गहने नहीं, बल्कि AK-47 राइफल तोहफे में गिफ्ट की है। इसकी फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने आगे दावा किया कि कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया गया। क्योंकि मेरी पत्नी के हाथ में खिलौना बंदूक थी। मेरे खिलाफ आरोप फर्जी है क्योंकि वह नकली बंदूक थी।

BJP बोली, बंगाल में तालिबानी शासन को दिया जा रहा बढ़ावा

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और माकपा द्वारा ‘तालिबान शासन को बढ़ावा देने’ के लिए आलोचना की। भाजपा ने इसकी जांच की मांग की है। मामले को बढ़ता देख रियाज़ुल ने उस पोस्ट को हटा दिया। उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वो असली राइफल नहीं बल्कि खिलौना था। रियाजुल हक राज्य के डिप्टी स्पीकर और रामपुरहाट विधायक आशीष बनर्जी के करीबी माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- INDIA Alliance: कौन होगा विपक्षी INDIA का पीएम चेहरा? ये 3 नाम सबसे आगे