10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हुई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 3 अन्य भारतीयों को भी मिली जगह

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 32वें स्थान पर हैं, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संगीतकार टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Finance Minister Nirmala Sitharaman included among the most powerful women in the world, 3 other Indians also got place

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 32वें स्थान पर हैं, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और संगीतकार टेलर स्विफ्ट भी शामिल हैं। इनके अलावा फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में तीन अन्य भारतीय महिलाएं को भी जगह दी है। वित्त मंत्री के अलावा एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा (रैंक 60), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल (रैंक 70), और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ (रैंक 76) अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

ये हैं टॉप 3 पावरफुल महिला

फोर्ब्स की पावरफुल महिलाओं की सालाना लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस सूची में शीर्ष पर हैं, उनके बाद यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बॉस क्रिस्टीन लेगार्ड दूसरे स्थान पर और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस तीसरे स्थान पर हैं।

2019 में वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण

बता दें कि निर्मला सीतारमण मई 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री बनीं और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की भी प्रमुख हैं। वित्त मंत्री बनने से पहले निर्मला मोदी सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने यूके के एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

शिव नादर की बेटी हैं रोशनी नादर

सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल के संस्थापक और उद्योगपति शिव नादर की बेटी हैं। फोर्ब्स ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष के रूप में, वह कंपनी के सभी रणनीतिक निर्णयों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने जुलाई 2020 में अपने पिता के बाद यह पद संभाला।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला प्रमुख हैं सोमा मंडल

फोर्ब्स के अनुसार, सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) की पहली महिला अध्यक्ष हैं। 2021 में भूमिका संभालने के बाद, उन्होंने स्टील निर्माता को वित्तीय वृद्धि दर्ज करने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि उनकी लीडरशिप के पहले वर्ष में फर्म का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया था।

भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं मजूमदार-शॉ

फोर्ब्स ने बताया कि मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी, जिसकी मलेशिया के जोहोर क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन फैक्ट्री है।

ये भी पढ़ें: Telangana में सोमवार को क्यों रद्द करना पड़ा शपथ ग्रहण समारोह, जानिए क्या है कहानी