scriptDRDO ने किया VLSRSAM ने बर्बाद किया दुश्मन का ठिकाना, देखिए Video भारतीय नौसेना के लिए बनी मिसाइल कितनी है खतरनाक? | DRDO's VLSRSAM destroyed enemy's hideout, watch video How dangerous is the missile made for the Indian Navy? | Patrika News
राष्ट्रीय

DRDO ने किया VLSRSAM ने बर्बाद किया दुश्मन का ठिकाना, देखिए Video भारतीय नौसेना के लिए बनी मिसाइल कितनी है खतरनाक?

DRDO & Indian Navy successfully Flight Tested VL-SRSAM : DRDO और Indian Navy ने चांदीपुर में VLSRSAM का सफल प​रीक्षण किया। मिसाइल ने न केवल लक्ष्य को भेदा बल्कि उसे तलाश कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

भुवनेश्वरSep 14, 2024 / 12:13 pm

Anand Mani Tripathi

DRDO & Indian Navy successfully Flight Tested VL-SRSAM : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने ओडिशा तट से दूर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से करीब दोपहर 3 बजे वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VLSRSAM) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया। Vertical Launch में यह मिसाइल पूरी तरह से सफल रही। इस मिसाइल प्रणाली ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे उच्च गति वाले एक हवाई लक्ष्य का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे भेद दिया। परीक्षण में रडार इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम और टेलीमेट्री जैसे विभिन्न उपकरणों द्वारा सावधानीपूर्वक निगरानी और पुष्टि की गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी को इस उपलब्धि बधाई देते हुए कहा कि यह परीक्षण VLSRSAM हथियार प्रणाली की विश्वसनीयता और प्रभावशीलता की पुष्टि करता है। DRDO अध्यक्ष तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. समीर वी. कामत ने भी इस परीक्षण में शामिल टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी और बल गुणक के रूप में कार्य करेगी।
DRDO

Hindi News/ National News / DRDO ने किया VLSRSAM ने बर्बाद किया दुश्मन का ठिकाना, देखिए Video भारतीय नौसेना के लिए बनी मिसाइल कितनी है खतरनाक?

ट्रेंडिंग वीडियो