
नई दिल्ली। दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था राजस्थान क्लब के तत्वावधान में वजीरपुर के लॉ मेंशन में आयोजित तीज महोत्सव में राजस्थान की संस्कृति साकार हो उठी। 'मेहंदी के रंग सावन के संग' रंगारंग कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। महोत्सव में महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ ही सावन के झूलों का लुत्फ उठाया।
इस मौके पर महेन्दी रचे हाथ, पारिवारिक मजेदार रील प्रतियोगिता, संगीत और मनोरंजन के विभिन्न गेम्स के साथ ही लोगों ने दिल्ली-6 की चाट एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठाया। संस्था की ओर से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को उनके केरिकेचर बनवा कर भेंट किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष पुरस्कार और चुनी गई तीज क्वींस को सुहाग से जुड़ी वस्तुओं के उपहार दिए गए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद अमित नागपाल और वरिष्ठ जनसम्पर्कवेत्ता गोपेंद्र नाथ भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। राजस्थान क्लब के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पोद्दार, अध्यक्ष सुनील गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष सीए मुकेश अग्रवाल, महामंत्री भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश, मंत्री दीपक गुप्ता और संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता व अमित अग्रवाल ने अतिथियों का राजस्थान के रंग बिरंगे दुपट्टों और पोधों के गमले देकर स्वागत किया।
Published on:
07 Aug 2023 10:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
