2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनिमल बनकर बवाल…, न्यू ईयर के लिए दिल्ली पुलिस ने बॉलीबुड अंदाज में जारी की ट्रैफिक एडवाजरी

delhi police traffic advisory: दिल्ली पुलिस बॉलीबुड फिल्मों के बहाने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। पुलिस ने एक पोस्ट में लिखा, बहादुरी इसी में है कि सुरक्षा को भगवान भरोसे मत रखो, आख़िरकार, आप भी किसी का भाई, किसी की जान हो!

less than 1 minute read
Google source verification
delhi police traffic advisory

न्यू ईयर के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने न्यू ईयर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को कहा कि कानून व्यवस्था को मेनटेन रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे शहर में दो पालियों में 10,000 से ज्यादा पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। वही, दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक जागरुकता पोस्ट डाला है जो जमकर वायरल हो रहा है।

बॉलीबुड के सहारे लोगों तक पहुंचाया संदेश

दिल्ली पुलिस बॉलीबुड फिल्मों के बहाने सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। एक अन्य पोस्ट में लिखा, ''सैम बहादुरी इसी में है कि सुरक्षा को भगवान भरोसे मत रखो, आख़िरकार, आप भी किसी का भाई, किसी की जान हो!" बता दें कि 'सैम बहादुर', 'किसी का भाई, किसी की जान', 'एनमिल', 'जरा हटके जरा बचके' और 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' हिंदी फिल्मों के नाम हैं।

पुलिस चलाएगी स्पेशल चेकिंग अभियान

बता दे कि दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने सहित वाहनों पर नजर रखने और चेकिंग करने के लिए रविवार शाम को कई स्पेशल चेक पोस्ट बनाये हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहर में 10 से 12 संवेदनशील जगहों की पहचान की है जहां विशेष व्यवस्था की गई है। इन जगहों में अंसल प्लाजा, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, पालिका बाजार, गांधी नगर मार्केट, पैसिफिक मॉल, रानी बाग मार्केट, छतरपुर, मजनू का टीला, हौज खास विलेज मार्केट, गुरु हनुमान मार्ग, एयरो सिटी, मुखर्जी नगर और कालकाजी मंदिर शामिल हैं। पुलिस ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
यह भी पढ़ें: नए साल के जश्न में मानाई जा रही थी रेव पार्टी, पुलिस रेड में 5 लड़कियों समेत 100 लोग गिरफ्तार

Story Loader