10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून : नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक ने कार्य मंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में सदन के एजेंडे पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने समिति से इस्तीफा दे दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
yashpal_arya_and_congress_mla_pritam_singh9.jpg

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया। आज सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें अगले दिन यानी 6 फरवरी के सदन के एजेंडे पर चर्चा हुई। लेकिन विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह ने समिति से इस्तीफा दे दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से संविधान का उल्लंघन कर रही है। जो नियम-कायदे बनाए गए हैं, उसे दरकिनार कर काम किया जा रहा है।


कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर लगाया ये आरोप

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सरकार पर संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाया। प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को पत्र जारी किया है। जिसमें प्रश्न काल से लेकर कार्य स्थगन की सूचना देने की बात है। लेकिन, यह सरकार इस सत्र को विशेष सत्र बताकर ना तो प्रश्न काल चला रही है और ना ही कार्य स्थगन के सवाल ले रही है। यह सत्र विशेष रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर ही बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- वंदे भारत स्लीपर में मिलेगी ये खास सुविधाएं, राजधानी से भी तेज होगी रफ्तार, जानें कब होगी लॉन्च


यह भी पढ़ें- नेहरू और इंदिरा को नहीं था भारतीयों की योग्‍यता पर विश्‍वास : पीएम मोदी