scriptपूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में राहुल गांधी के बाद बनाया सर्वेसर्वा | Congress made Gaurav Gogoi deputy leader in Lok Sabha after Rahul Gandhi | Patrika News
राष्ट्रीय

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में राहुल गांधी के बाद बनाया सर्वेसर्वा

Congress: कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक व दो अन्य सचेतको की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी।

नई दिल्लीJul 14, 2024 / 02:36 pm

Prashant Tiwari

कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के उप नेता, मुख्य सचेतक व दो अन्य सचेतको की नियुक्ति की है। इस संबंध में रविवार को पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आधिकारिक जानकारी दी। कांग्रेस महासचिव ने बताया कि लोकसभा में गौरव गोगोई को उप नेता नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई असम से लोकसभा सांसद और पूर्व सांसद तरुण गोगोई के बेटे हैं। वहीं, सांसद कोडिकुन्निल को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है। वेणुगोपाल के मुताबिक मनिकम टैगोर और डॉ. जावेद लोकसभा में पार्टी के सचेतक होंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।
18वीं लोकसभा में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में उप नेता गौरव गोगोई समेत कांग्रेस पार्टी की यह पूरी टीम काम करेगी। कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस व इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को ऊर्जावान ढंग से उठाएंगे।
Congress made Gaurav Gogoi deputy leader in Lok Sabha after Rahul Gandhi
10 साल बाद देश को मिला नेता प्रतिपक्ष

इससे पहले इसी माह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के उपरांत राहुल गांधी का कहना था कि विपक्ष का नेता सिर्फ एक पद नहीं है, यह जनता की आवाज बनकर जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
विपक्ष के नेता बनने पर राहुल गांधी ने कहा था, “हमारा संविधान गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों, किसानों, मजदूरों का सबसे बड़ा हथियार है और हम उस पर किए गए हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे। मैं आपका हूं और आपके लिए ही हूं। देश की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और इंडिया गठबंधन के सहयोगियों का मुझ पर भरोसा जताने के लिए दिल से धन्यवाद।”

Hindi News/ National News / पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में राहुल गांधी के बाद बनाया सर्वेसर्वा

ट्रेंडिंग वीडियो