scriptG20 Summit: भारत के बढ़ते कद से कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए खुश, पीएम मोदी नहीं इस IAS अधिकारी को बताया असली हीरो | congress leader shashi tharoor feel proud of bharat's growing stature in g20 group praise ias officer amitabh kant | Patrika News
राष्ट्रीय

G20 Summit: भारत के बढ़ते कद से कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए खुश, पीएम मोदी नहीं इस IAS अधिकारी को बताया असली हीरो

G20 Summit : कांग्रेस नेता शशि थरूर जी-20 में भारत के बढ़ रहे कद से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा जी20 घोषणापत्र पर सर्वसम्मति बनाना आसान काम नहीं था। कई देशों को इसमें असफलता हासिल हुई है। लेकिन भारत ने कद दिखाया, हमें इस पर गर्व है। कई देशों को इसमें असफलता हासिल हुई है।

Sep 10, 2023 / 11:18 am

Paritosh Shahi

shashi_amitabh.jpg

G20 summit : आज जी20 शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है। कल जी20 घोषणापत्र पर सभी देशों ने सहमति जताई। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस प्रयास में कई देशों को पहले असफलता हाथ लगी है। भारत के बढ़ते कद से कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर भी काफी गदगद हैं। उन्होंने इसे गौरवशाली क्षण करार दिया है। इस विशेष उपलब्धि के लिए उन्होंने जी-20 शेरपा अमिताभ कांत की तारीफ करते हुए असली हीरो बताया। बता दें कि जी20 घोषणापत्र पर सर्वसम्मति बनाना आसान काम नहीं था। लेकिन भारत ने यह कर दिखाया। भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत का कहना है कि यूक्रेन-रूस में जारी युद्ध को लेकर जी20 नेताओं को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए लगभग 200 घंटे की नॉन-स्टॉप बातचीत की आवश्यकता थी।

jpg_sashi.jpg


क्या बोले थरूर

घोषणा पत्र पर सहमति मिलने के बाद शेरपा अमिताभ कांत ने कहा यह कई दौर की बातचीत का परिणाम था और इस पर सर्वसम्मति शुक्रवार देर रात ही बन गयी थी। इस खास उपलब्धि के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमिताभ कांत की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा, ”बहुत बढ़िया अमिताभ कांत! ऐसा लगता है कि जब आपने आईएएस का चयन किया तो आईएफएस ने एक प्रतिष्ठित राजनयिक खो दिया! जी20 में भारत के लिए गर्व का क्षण है।”

कौन है अमिताभ कांत

जी20 शेरपा अमिताभ कांत नीति आयोग के CEO रह चुके हैं। अपने करियर की शुरुआत कांत ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS) केरल कैडर से किया था। उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली, जिसे इन्होंने बखूबी निभाया।

Hindi News/ National News / G20 Summit: भारत के बढ़ते कद से कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए खुश, पीएम मोदी नहीं इस IAS अधिकारी को बताया असली हीरो

ट्रेंडिंग वीडियो