scriptBypolls Result 2024: MP में BJP, जालंधर में AAP ने बनाई बढ़त,  हिमाचल में CM सुक्खू की पत्नी पीछे,  जानें सभी 13 सीटों का हाल | Bypolls elections Result 2024 live BJP congress MP AAP Jalandhar CM Sukhus Himachal pradesh uttarakhand bengal | Patrika News
राष्ट्रीय

Bypolls Result 2024: MP में BJP, जालंधर में AAP ने बनाई बढ़त,  हिमाचल में CM सुक्खू की पत्नी पीछे,  जानें सभी 13 सीटों का हाल

Assembly By-elections Result 2024 : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण फिर से मतदान कराए गए।

नई दिल्लीJul 13, 2024 / 09:26 am

Akash Sharma

Re-Elections Results 2024

Re-Elections Results 2024

Assembly By-elections Result 2024 : सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफा के कारण खाली हुए पदों के कारण फिर से मतदान कराए गए। लोकसभा चुनाव के बाद सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बुधवार 10 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए। इन सब सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।

MP की अमरवाड़ा में BJP आगे

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधानसभा मौजूद है। यहां पर बीजेपी अभी आगे चल रही है।

जालंधर में AAP ने बनाई बढ़त

जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं।

रायगंज में वोटिंग जारी

पश्चिम बंगाल की रायगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद यहां वोटों की गिनती चल रही है।

हिमाचल की देहरा सीट से BJP ने बढ़ाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर पीछे हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर हो रही काउंटिंग

  • पश्चिम बंगाल: 4 सीट (रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीट)
  • हिमाचल प्रदेश: 3 सीट (देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट)
  • उत्तराखंड: 2 सीट (मंगलौर और बद्रीनाथ सीट)
  • बिहार: 1 सीट (रूपौली सीट)
  • तमिलनाडु: 1 सीट (विक्रावंडी सीट)
  • पंजाब: 1 सीट (जालंधर पश्चिम सीट)
  • मध्य प्रदेश: 1 सीट (अरमवाड़ा)

Hindi News/ National News / Bypolls Result 2024: MP में BJP, जालंधर में AAP ने बनाई बढ़त,  हिमाचल में CM सुक्खू की पत्नी पीछे,  जानें सभी 13 सीटों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो