2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Dubai Visit: रुपए में ट्रेड, UPI पेमेंट, अबूधाबी में IIT, जानिए PM मोदी के दौरे पर यूएई के साथ हुई क्या-क्या डील

PM Modi Dubai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने बैठक के दौरान स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू करने, तेज़ भुगतान प्रणाली को जोड़ने और IIT-दिल्ली का कैंपस खोलने पर सहमति जताई।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Modi Dubai Visit

PM Modi Dubai Visit

pm modi Dubai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान भारत और यूएई ने शनिवार को द्विपक्षीय लेन-देन को पूरा करने के लिए अपनी संबंधित स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए एमओयू साइन किए। पीएम मोदी ने सतत विकास और द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर के साथ भी बातचीत की। भारत अमरीकी डॉलर में होने वाले कारोबार पर निर्भरता कम करने के लिए स्थानीय मुद्राओं में लेनदेन को बढ़ावा देने की कोशिश में लगा हुआ है। इस बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा कि एक उपयोगी यूएई यात्रा का समापन। हमारे देश हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर एक साथ काम कर रहे हैं।

कॉप-28 सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के नामित अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर से भी मुलाकात की और कॉप-28 अध्यक्षता के दौरान भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यूएई में आयोजित होने वाले कॉप-28 की तैयारी यूएई के राष्ट्रपति के नेतृत्व में जारी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के अंत में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के सम्मान में अबू धाबी में होगी शानदार दावत, देखें पूरा मेन्यू

Story Loader