scriptBullet Firing : राजौरी में संदिग्ध गोलीबारी, भारतीय सेना का जवान घायल | Bullet Firing : Suspected firing in Rajouri, Indian Army soldier injured | Patrika News
राष्ट्रीय

Bullet Firing : राजौरी में संदिग्ध गोलीबारी, भारतीय सेना का जवान घायल

Bullet Firing : अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू कश्मीर में गोलियां बरस रही हैं। कुलगाम में जहां दोहरी मुठभेड़ चल रही है। वहीं जम्मू में एक सैन्य कैंप पर आधे घंटे तक गोलीबारी की खबर सामने आ रही है।

जम्मूJul 07, 2024 / 02:19 pm

Anand Mani Tripathi

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में चल रही दोहरी मुठभेड़ के बीच जम्मू से बड़ी खबर आ रही है। जम्मू संभाग के राजौरी में हुई संदिग्ध गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया है कि गोली जवान के पांव में लगी है।
पुलिस ने बताया है कि राजौरी के मंजाकोट स्थित सैन्य कैंप में संदिग्ध रूप से चली गोली में एक जवान घायल हुआ। गोली चलने की आवाज के साथ करीब आधे घंटे तक एक के बाद एक गोली चलती रही। कभी कभी गोलियों की बौछार भी हुई। इसकी आवाज से पूरा इलाका गूंज गया।
यह भी पढ़ें

भारतीय सेना ने हिजबुल के टॉप कमांडर सहित मार गिराए चार आतंकी…देखें Video

गोलीबारी जब थमी तो भारतीय सेना के एक जवान का पता चला। इसके तत्काल बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये जवान आतंकी हमले में घायल हुआ है या दुर्घटनावश चली गोली में। इस मामले में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Hindi News/ National News / Bullet Firing : राजौरी में संदिग्ध गोलीबारी, भारतीय सेना का जवान घायल

ट्रेंडिंग वीडियो