15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand Result 2024: उत्तराखंड में भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, यहां देखें विजेताओं की लिस्ट

Uttarakhand Result 2024: उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल सीट पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने भारी अंतर से जीत हासिल की है।

less than 1 minute read
Google source verification

Uttarakhand Result 2024: लोकसभा चुनाव के परिणामों में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। पौड़ी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को करारी शिकस्त दी है। अनिल बलूनी को 4,13,644 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 1,52,909 वोटों से हराया है। अनिल बलूनी की जीत के जश्न में मंत्री धन सिंह रावत और विधायक विनोद कंडारी ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी भाजपा का जलवा कायम रहा। यहां से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस से वीरेंद्र रावत को करारी शिकस्त दी है। 2014 और 2019 के बाद तीसरी बार 2024 में भी राज्य की पांचों सीटों पर कमल खिला है।

CM Dhami ने मनाया जश्न

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल सीट पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने भारी अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा की जीत की हैट्रिक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत आह्लादित करने वाली है। यह परिणाम पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में लिए गए युगांतकारी निर्णयों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर देवभूमि के जन-जन के विश्वास को परिलक्षित कर रहा है।

सीट विजेता
गढ़वाल अनिल बलूनी
टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत
अल्मोड़ा अजय टम्टा
नैनीताल अजय भट्ट