scriptLok Sabha Election 2024: BJP ने चुनाव से पहले लॉन्च किया अपना थीम सॉन्ग, गाने में आया रामलला का भी जिक्र | BJP launches its theme song before elections, Ramlala is also mentioned in the song | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024: BJP ने चुनाव से पहले लॉन्च किया अपना थीम सॉन्ग, गाने में आया रामलला का भी जिक्र

Lok Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 2024 चुनावों के लिए भाजपा के आधिकारिक अभियान की शुरुआत की है। इस गाने का शीर्षक है- ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।

Jan 25, 2024 / 03:29 pm

Akash Sharma

Narendra Modi

Narendra Modi

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैॆ। इसी के चलते 2024 के लिए BJP ने कैंपेन थीम लॉन्च किया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 2024 चुनावों के लिए भाजपा के आधिकारिक अभियान की शुरुआत की है। इस गाने का शीर्षक है- ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।’ इस गाने में रामलला का जिक्र भी किया गया है। बाजेपी के इस थीम सॉन्ग को फर्स्ट टाइम वोटर्स के कॉन्क्लेव में रिलीज किया गया है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहीं ये बातें

गाने के वीडियो में दिख रहा कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं को हकीकत में बदल दिया है। बाजेपी को भरोसा है कि यह कैंपेन थीम केवल कुछ लोगों भावना नहीं है, बल्कि पूरे देश की जनता की आवाज है। जेपी नड्डा ने इस दौरान कहा कि पीएम मोदी जनता के सपनों को हकीकत में बदलते हैं। पीएम ने पुरीनी पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी या भविष्य की पीढ़ी के अमृत पीढ़ी के वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी दी है। पीएम मोदी ने 500 साल पुराने सपनों को भी पूरा किया है। जेपी नड्डा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान के बारे में देश के कोने-कोने में जागरूकता फैलाने की अपील की।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

युवा मतदाता तय करेंगे देश की दिशा- पीएम

नमो नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि युवा मतदाताओं का वोट तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। आज देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह वर्ष 1947 से 25 साल पहले भारत के युवाओं पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, ठीक वैसे ही 2047 तक यानी आने वाले करीब 25 सालों में हमारे देश के नौजवानों पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। पीएम ने युवाओं से कहा कि आप अगले 25 वर्षों में अपने साथ-साथ देश का भविष्य भी तय करेंगे।
ये भी पढ़ें: NCERT में असिस्टेंट एडिटर, डीटीपी ऑपरेटर और प्रूफ रीडर के पदों पर होगी भर्ती, सैलरी, आवश्यक योग्यता समेत जानिए पूरी डिटेल

Hindi News/ National News / Lok Sabha Election 2024: BJP ने चुनाव से पहले लॉन्च किया अपना थीम सॉन्ग, गाने में आया रामलला का भी जिक्र

ट्रेंडिंग वीडियो