scriptआधी रात BJP ने बदल दिया बिहार और राजस्थान का अध्यक्ष, छह राज्यों के प्रभारी भी बदल डाले | Patrika News
राष्ट्रीय

आधी रात BJP ने बदल दिया बिहार और राजस्थान का अध्यक्ष, छह राज्यों के प्रभारी भी बदल डाले

डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा और हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सांसद अतुल गर्ग चंडीगढ़ के और अरविंद मेनन तमिलनाडु तथा लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे।

नई दिल्लीJul 26, 2024 / 07:43 am

Anand Mani Tripathi

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार और राजस्थान के लिए नये प्रदेश अध्यक्ष के नामों की घोषणा की। इसके अलावा छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में बताया गया है कि विधान परिषद सदस्य डॉ. दिलीप जायसवाल को सम्राट चौधरी की जगह बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
इसी प्रकार राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को सी.पी. जोशी की जगह राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान का प्रभारी और विजया रहाटकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा और हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी सांसद अतुल गर्ग चंडीगढ़ के और अरविंद मेनन तमिलनाडु तथा लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे। सुधाकर रेड्डी तमिलनाडु का सह-प्रभारी बनाया गया है।

Hindi News / National News / आधी रात BJP ने बदल दिया बिहार और राजस्थान का अध्यक्ष, छह राज्यों के प्रभारी भी बदल डाले

ट्रेंडिंग वीडियो