scriptअंगकिता दत्ता छह साल के लिए निष्कासित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, भाजपा ने किया कटाक्ष | Angkita Dutta expelled for six years Youth Congress President was accused of harassment BJP took sarcasm | Patrika News
राष्ट्रीय

अंगकिता दत्ता छह साल के लिए निष्कासित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, भाजपा ने किया कटाक्ष

असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि, उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अंगकिता दत्ता के निष्कासन पर भाजपा ने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया।

Apr 22, 2023 / 02:30 pm

Sanjay Kumar Srivastava

angkita_dutta.jpg

अंगकिता दत्ता छह साल के लिए निष्कासित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, भाजपा ने किया कटाक्ष

असम यूथ कांग्रेस की प्रमुख अंगकिता दत्ता को छह साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता को यह सजा भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और सचिव प्रभारी वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के एवज में दी है। अंगकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित करने के कांग्रेस के फैसले की आलोचना करते हुए भाजपा ने प्रियंका गांधी को उनके नारे ‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ की याद दिलाते हुए कटाक्ष किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने अंगकिता दत्ता को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने के कांग्रेस नेता तारिक अनवर द्वारा जारी पत्र को साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, लड़की हूं लड़ सकती हूं! पर, कांग्रेस में नहीं!
अंगकिता दत्ता को मिला कारण बताओ नोटिस

हाल ही में अंगकिता दत्ता ने कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में अंगकिता दत्ता को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने गुरुवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया और जवाब देने के लिए दो दिन का समय दिया था।
यह भी पढ़ें – केरल यात्रा में पीएम मोदी की जान को खतरा, भाजपा कार्यालय को मिला पत्र

पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया

अंगकिता दत्ता ने गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके कुछ घंटों बाद ही अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस सर्व हो गया था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
अंगकिता दत्ता ने अपने कामों को गिनवाया

मंगलवार को ट्विटर पर अंगकिता दत्ता ने लिखा था कि, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं और मेरे *SEX* के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है। मैं चार पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं। मैंने दो बार आंतरिक संगठन का चुनाव लड़ा है, बूथ समिति बनाई है, पुलिस से मार भी खाई है।
यह भी पढ़ें – शिवकुमार पर कर्नाटक सीएम बोम्मई का पलटवार, बोले – वह अपनी हार से डरते हैं इसलिए लगा रहे बेबुनियाद आरोप

अंगकिता दत्ता से माफी मांगें

भारतीय युवा कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता से माफी की मांग करते हुए कहा कि, श्रीनिवास बीवी के खिलाफ आरोप झूठे और तुच्छ हैं। वह असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ लगातार संपर्क में हैं और भाजपा में शामिल होने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी छोड़ने का माहौल बनाने के लिए पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं।

Hindi News/ National News / अंगकिता दत्ता छह साल के लिए निष्कासित, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, भाजपा ने किया कटाक्ष

ट्रेंडिंग वीडियो