14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amit Shah ने हरियाणा पुलिस को President’s Colour Award से किया सम्मानित, अब वर्दी पर लगा सकेंगे राष्ट्रपति निशान

- हरियाणा पुलिस को मिला 'प्रेसिडेंट कलर' - हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना प्रोफेशनलिज्म और उच्च मानकों का प्रमाण - हरियाणा पुलिस ने हर क्षेत्र में अपने शौर्य, धैर्य और साहस का परिचय दिया : अमित शाह

2 min read
Google source verification
888888888888.png

अनुराग मिश्रा। करनाल/हरियाणा 25 साल तक लगातार सेवा, साहस, शौर्य और समर्पण की बारीकी से जांच करने के बाद ही प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया जाता है। हरियाणा पुलिस जैसी धाकड़ पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना हरियाणा पुलिस और राज्य की जनता के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के करनाल में हरियाणा पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान कि करते हुए यह बातें कहीं।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना प्रोफेशनलिज्म और उच्च मानकों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बग़ैर हरियाणा पुलिस ने लोगों की सेवा की और उसके सेवा के जज़्बे तथा विपरीत परिस्थितियों में जनता के साथ खड़े रहकर बुजुर्ग, कमज़ोर और बीमार लोगों की सहायता करने से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश की जनता में हरियाणा पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हुआ।

हारियाणा देश की 10वीं पुलिस है जिसको यह सम्मान मिला है । मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और असम के बाद अब हरियाणा पुलिस को यह सम्मान मिला। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 2019 में पुलवामा में एक कायराना हमले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CPRF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में इन 40 जवानों का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के जन्मदिन पर उन्हें भी याद किया।

1966 में सिर्फ़ 12000 पुलिसकर्मियों से शुरू हुई हरियाणा पुलिस की बल संख्या आज 75000 तक पहुँच गई है। इसके अलावा कार्य का विस्तार 5 पुलिस रेंज, 4 पुलिस कमिश्नरेट और 19 ज़िलों में रेलवे पुलिस तक हो गया है,जो हरियाणा के लोगों और समग्र देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस राज्य के सीएम मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज और हरियाणा पुलिस के महानिदेशक पी के अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।