scriptCongress vs AAP: कांग्रेस और आप का गठबंधन टूटा, इस राज्य की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी | aap will contest assembly elections on all 90 seats of haryana punjab cm bhagwant mann big announcement | Patrika News
राष्ट्रीय

Congress vs AAP: कांग्रेस और आप का गठबंधन टूटा, इस राज्य की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी

Congress vs AAP: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान बीजेपी के खिलाफ साथ मिलकर लड़े कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

नई दिल्लीJul 18, 2024 / 04:29 pm

Paritosh Shahi

Congress vs AAP: हरियाणा में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी, आम आदमी पार्टी, हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा, “आज हम बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। हम तेजी से नेशनल पार्टी बने हैं। आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में ‘आप’ ताकत से वहां चुनाव लड़ेगी। आधा हरियाणा दिल्ली से टच किया है और आधा पंजाब से टच करता है। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टी को मौका दिया। अब वहां के लोग बदलाव चाहते हैं। केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। सालोगन भी देख लिया- अपने बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल। हमारी रिश्तेदारियां भी हरियाणा में हैं। हमारी टीम अच्छी है। एक टीम के तौर पर ही चुनाव लड़ते हैं।”

संजय सिंह क्या बोले

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है और यहां क्या हाल है, देखा है। फिरौती सबसे ज्यादा है। किसानों के हाल हमने देखे। अग्निवीर योजना इस देश के साथ धोखा है, वापस होना चाहिए, ये हमारा इस चुनावों में मुद्दा होगा। बेरोजगारी है। फिरौती उद्योग चरम पर है। आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी की जरूरत है। एक बहुत अच्छा नारा अपने बेटे के लिए हरियाणा की जानता ने दिया है- बदलेंगे हरियाणा का हाल। हरियाणा में पूरी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।”
INDIA अलायन्स पर संजय सिंह ने कहा, “हर जगह की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। 144 करोड़ लोगों का देश है। लोकसभा की परिस्थिति अलग थी। अब अलग हैं। 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।” इसी मुद्दे पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी ऐसा चुनाव लड़ेगी जो देखा ना होगा। आगामी चुनाव अद्भुत और शानदार होगा।

Hindi News/ National News / Congress vs AAP: कांग्रेस और आप का गठबंधन टूटा, इस राज्य की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी

ट्रेंडिंग वीडियो