scriptगुजरात मोरबी पुल हादसा: अब तक 141 लोगों की मौत, तीनों सेनाएं राहत और बचाव में जुटीं | 141 killed as bridge collapses in Gujarat's Morbi rescue ops on | Patrika News
राष्ट्रीय

गुजरात मोरबी पुल हादसा: अब तक 141 लोगों की मौत, तीनों सेनाएं राहत और बचाव में जुटीं

गुजरात के मोरबी में कल शाम माच्छू नदी पर बने केबल पुल टूटने के हादसे में अबतक 141 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। गुजरात के सूचना विभाग के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए 19 लोगों को अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल पर राहत और बचाव के काम में सेना, नौसेना, वायुसेनास एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है।

Oct 31, 2022 / 08:03 am

Shaitan Prajapat

bridge-collapses-gujarats-morbi

bridge-collapses-gujarats-morbi

गुजरात के मोरबी जिले में माच्छू नदी में रविवार शाम केबल पुल गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो गई। गुजरात सूचना विभाग ने कहा कि करीब 177 लोगों को बचा लिया गया है। 19 लोगों का इलाज चल रहा है। सेना, नौसेना, वायुसेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग तलाशी अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पांच टीमें माछू नदी में गिरे लोगों को बचाने के लिए रात भर काम कर रही हैं। भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। भारतीय सेना रात करीब 3 बजे यहां पहुंची थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें फायर ब्रिगेड को भी बचाव अभियान में लगाया गया है।


अधिकारियों के मुताबिक यह पुल करीब एक सदी पुराना बताया जा रहा है। पुल को मरम्मत के बाद हाल ही में जनता के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने कहा कि जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी। उन्होंने बताया कि पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया।

 

 


गुजरात जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।

https://twitter.com/hashtag/MorbiBridgeCollapse?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की पांच टीमें माछू नदी में गिरे लोगों को बचाने के लिए रात भर काम कर रही हैं। भारतीय सेना के मेजर गौरव ने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। भारतीय सेना रात करीब 3 बजे यहां पहुंची थी। हम शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें भी बचाव अभियान चला रही हैं।

इस बीच, गुजरात और राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने मोरबी केबल ब्रिज गिरने की घटना के मद्देनजर सोमवार को अहमदाबाद में होने वाले अपने रोड शो को रद्द करने का फैसला किया है।


यह भी पढ़ें

गुजरात के मोरबी में सस्पेंशन ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा, जांच के लिए SIT गठित

https://twitter.com/ANI/status/1586886659635032064?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/MorbiBridgeCollapse?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मामले का संज्ञान लेने वाले पहले लोगों में से थे और बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने का आदेश दिया। कई शवों को नदी से निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, घायलों को मोरबी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मोरबी में दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर सीएम शिवराज ने जताया दुख




घटना के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बचाव कार्यों और चिकित्सा सेवाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए मोरबी पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की। बचाव कार्य समाप्त होने तक मुख्यमंत्री के मोरबी में डेरा डालने की संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए दल तत्काल तैनात करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है

Hindi News/ National News / गुजरात मोरबी पुल हादसा: अब तक 141 लोगों की मौत, तीनों सेनाएं राहत और बचाव में जुटीं

ट्रेंडिंग वीडियो