bell-icon-header
राष्ट्रीय

10 Rupees Indian Coins: भारत में 14 तरह की डिजाइन के हैं 10 रुपये के सिक्के, RBI ने किन सिक्कों को दी है मान्यता?

Indian Coins : भारत में मौजूद 10₹ के 14 अलग-अलग डिजाइन वाले सिक्कों ने आम जनता के मन में भ्रम पैदा कर दिया है, जिससे लोग कुछ सिक्कों को लेने से हिचकिचाते हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी 14 डिजाइन वाले सिक्कों को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि यह वैध हैं या नहीं।

नई दिल्लीSep 11, 2024 / 12:59 pm

Devika Chatraj

Indian Coins Image : भारत में सिक्कों को लेकर अफवाहों का बाजार हमेशा से गर्म रहा है। इसका मुख्य कारण है सिक्कों का कई तरह की डिजाइन में अवेलेबल होना। कई दुकानदार और अन्य व्यवसायी सिक्कों को लेने से आनाकानी करते हैं। ऐसे में 10₹ का सिक्का एक ऐसा सिक्का है जिसको लेकर लोगों में बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन देखा जाता है। हर कोई एक खास डिजाइन का 10 रुपये का सिक्का ही लेता है। क्या आपको पता है की भारत में 10₹ के 14 सिक्के मौजूद है। आइए जानते हैं इनमे से कौनसे सिक्के भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से वैध बताए गए हैं।
भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सिक्कों को लेकर हमेशा स्पष्ट करने का प्रयास किया है लेकिन इसके बावजूद, आबादी का एक बड़ा हिस्सा और दुकानदार सिक्के को लेने हिचकिचाते हैं। यह भ्रम मुख्य रूप से ₹10 के सिक्के के उन विभिन्न डिज़ाइनों से उपजा है जो पिछले कुछ सालों में प्रचलन में रहे हैं। आज के टाइम पर इंडिया में 10₹ के सिक्के के 14 अलग-अलग डिज़ाइन हैं और आपको जान कर हैरानी होगी की यह सभी सिक्कें वैध हैं और प्रचलन में भी हैं।

आइए देखतें है भारत में मौजूद 10₹ के सिक्कें के 14 डिजाइन

15 धारी वाला यह सिक्का अक्सर लोगों में अमान्य माना जाता है जिसकी वजह से लोग इसे लेने में हिचकिचाते हैं।

कई दुकानदार, ऑटो वाले, सब्जी विक्रेता आदि इन अफवाहों के शिकार हो जाते हैं कि 10 रुपये के वही सिक्के सही हैं जिनमें 10 धारियां बनी हुई हैं। 
10 coin rs
इंटरनेशनल योग डे के डिजाइन में बना हुआ ये सिक्का शायद आपने नहीं देखा हो लेकिन यह वैध सिक्का है।

Yoga day design coin
10 रुपये के सिक्के के 14 अलग डिजायन पेश किए गए हैं। ये सभी सिक्के वैध हैं तथा लेन-देन के लिए स्वीकार जाने योग्य हैं।
Valid Coin
RBI ने बताया कि वह चलन में सिर्फ उन्हीं सिक्कों को लाता है जो सरकारी टकसाल में ढाले जाते हैं। इन सिक्कों में अलग-अलग फीचर्स हैं ताकि ये आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित कर सकें।
10 rupees coin
इंडियन कॉइनेज ऐक्ट, 2011 की धारा 6 के तहत सिक्कों की वैधता परिभाषित की जाती है।

1952 times coin
आरबीआई ने कई बार सिक्कों को लेकर सफाई दी है कि सभी तरह के सिक्के ठीक हैं और लोग उन्हें लेने से मना न करें। 10 का सिक्का लेने से इनकार करने पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई थी, फिर भी लोगों में संदेह बरकरार है।
all coins are valid
अगर कोई व्यक्ति 10 रुपये का कोई भी सिक्का लेने से इनकार करता है तो उसे RBI के निर्देश की जानकारी दें। वह फिर भी सिक्का लेने से इनकार करता है तो उस सिक्के के साथ नजदीकी पुलिस थाना जाएं और पुलिस को उस व्यक्ति से हुई बातचीत बताएं।
Vaishno devi coin
आप उस व्यक्ति के खिलाफ FIR भी दर्ज करवा सकते हैं।

valid coins
भारतीय सिक्कों को लेने से इनकार करना आईपीसी की धारा 124A के तहत राजद्रोह है।

coin
इस सेक्शन के तहत तीन साल या आजीवन कारावास के साथ-साथ जुर्माने की भी सजा हो सकती है।
vaild coins of 10
IPC की धारा 188 की तहत भी हो सकती है सजा

all coin are valid
काफी पुराने कोइन्स भी वैलिड

old coins
यह सिक्का 25वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जारी किया गया था।

25th independence
ये भी पढ़े: Google ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, 30GB क्लाउड स्टोरेज दिया फ्री

Hindi News / National News / 10 Rupees Indian Coins: भारत में 14 तरह की डिजाइन के हैं 10 रुपये के सिक्के, RBI ने किन सिक्कों को दी है मान्यता?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.