
itarsi news: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शनिवार-रविवार की रात आग ने तांडव मचाया और तीन मकानों को जलाकर खाक कर दिया। घटना शहर के नेहरूगंज इलाके की है जहां तीन कच्चे मकानों में आधी रात को अचानक आग लग गई। आग लगते ही चीख पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घरों में मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं एक दिव्यांग खुद को नहीं बचा पाया और जिंदा जल गया। इटारसी, नर्मदापुरम और आयुध निर्माणी के फायर फिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास नेहरूगंज क्षेत्र में रहने वाले अजय गंगराडे, अधिवक्ता रवि सावदकर और राजेंद्र राजपूत के कच्चे मकानों में शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। तीनों घरों की गृहस्थी का सामान आग में जलकर खाक हो गया है। वहीं घर में सो रहे दिव्यांग राजेन्द्र सिंह राजपूत की जिंदा जलने से मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि आग की लपटों से उनकी नींद खुली और वे घर से बाहर भागे। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई जिसके बाद इटारसी, नर्मदापुरम और आयुध निर्माणी से फायर फिग्रेड मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य व आग बुझाने का काम किया। टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि राजेंद्र सिंह राजपूत जिसकी मौत हुई। वह दिव्यांग थे। इसी कारण खुद को बचाने के लिए भाग नहीं सके।
Updated on:
01 Apr 2025 04:21 pm
Published on:
30 Mar 2025 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allनर्मदापुरम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
